president of india

सुनील

Updated on:

PRESIDENT OF INDIA

भारत की 15वीं राष्ट्रपति PRESIDENT श्रीमती द्रोपदी मुर्मु

भारत की 15वीं राष्ट्रपति PRESIDENT श्रीमती द्रोपदी मुर्मु : देश के लिए बहुत ही गर्व का विषय है की श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने 25 जुलाई, 2022 को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। महत्वपूर्ण बात यह ही की श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल भी रहीं। उन्नहोंने जीवन भर समाज के लिए कार्य किया है. समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों का जीवन बेहतर बनाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना ही उनका जीवन का उद्दयेश रहा है।

PRESIDENT महामहिम राष्ट्रपति जी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

भारत की वर्तमान राष्ट्रपति जी का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ। उनका प्रारंभिक जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गाँव के स्कूल से की और आगे की पढ़ाई के लिए अपनी ही पहल पर भुवनेश्वर गईं। रमादेवी महिला महाविद्यालय, भुवनेश्वर से उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन की पदाई की। यह भी बहुत महत्वपूण है की वे अपने गांव से कॉलेज जाने वाली प्रथम बालिका बनीं। महामहिम राष्ट्रिपति महोदय जी का ऑफिसियल इन्स्ताग्राम है : https://www.instagram.com/presidentofindia/

PRESIDENT महामहिम राष्ट्रपति जी का करियर

श्रीमती मुर्मु ने 1979 से 1983 तक ओडिशा सरकार के सिंचाई और बिजली विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में कार्य किया। बाद में, 1994 से 1997 तक उन्होंने, श्री अरबिंद इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में मानद शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

PRESIDENT महामहिम राष्ट्रपति जी का सार्वजनिक जीवन

वर्ष 2000 में, श्रीमती मुर्मु रायरंगपुर निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधान सभा की सदस्य के रूप में चुनी गईं और 2009 तक, दो कार्यकालों के लिए विधायक रहीं। इस अवधि के दौरान, उन्होंने 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक ओडिशा सरकार के वाणिज्य और परिवहन विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में तथा 6 अगस्त, 2002 से 16 मई, 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया। दोनों ही दायित्वों के निर्वहन में, उन्होंने अभिनव निर्णय लिए और लोकहितकारी कदम उठाए।  

उन्हें ओडिशा विधान सभा की विभिन्न समितियों व सदन समितियों और स्थायी समितियों का सदस्य नियुक्त किया गया। इनमें से कुछ समितियों की वे अध्यक्ष भी रहीं।  

अपने गहन प्रशासनिक अनुभव और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के बल पर, उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बनाई। विधायक के रूप में उनकी विशिष्ट सेवाओं को ध्यान में रखते हुए, 2007 में उन्हें ओडिशा विधान सभा द्वारा ‘पंडित नीलकंठ दास – सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान’ से विभूषित किया गया।

झारखंड के राज्‍यपाल

श्रीमती मुर्मु को, 18 मई, 2015 के दिन झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वे, उस आदिवासी बहुल राज्य की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल बनीं। संविधान की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा जनजातीय समुदायों के अधिकारों का समर्थन करने के लिए व्यापक रूप से उनकी सराहना की गई। उन्होंने राज्य विश्वविद्यालयों की परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में अनेक सुधार किए। राजनीतिक शुचिता और लोकतांत्रिक मूल्यों में अपनी निष्ठा के बल पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का आदर उन्होंने अर्जित किया।

राष्ट्रपति महोदया जी की फोटो

केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति और महामहिम प्रधानमंत्री जी का फोटो बिना अनुमति के छापना दंडनीय अपराध है। भले ही यह नियम व्यावयासिक उद्दयेश के लिए बनाया गह हो किन्तु इसका पालन करना हर निवासी का कर्तव्य है. निम्न लिंक दिए गए हैं जहाँ से आप महामहिम राष्ट्रपति जी के फोटो और सोशल प्रोफाइल को देख और सब्सक्राइब कर सकते हैं.

इन्स्टाग्राम Instagram : https://www.instagram.com/presidentofindia/

फोटो डिवीज़न : https://photodivision.gov.in/photos.aspx?m_n_d=president

फेसबुक Facebook : https://www.facebook.com/PresidentofIndia/

ट्विटर Titter : http://@rashtrapatibhvn

Visit post of Honble Prime Minister : https://hindime.site/sri-narendra-modi-prime-minister-of-india/

हमारी अन्य वेबसाइट पर भी जाएँ : https://navarambh.in

हमारे फ्री टूल्स : https://hindime.site/%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8/

हमारी अन्य वेबसाइट पर भी जाएँ : https://navarambh.in

1 thought on “president of india”

Leave a Comment